Maharajganj Times

महराजगंज महोत्सव में अपने सुरो से चार चांद लगाएंगे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक और मोनाली ठाकुर,मृदुल आवाज से जनता को सराबोर करेंगे मनोज तिवारी

Maharajganj
Thursday, 12 Sep, 2024
0
1938


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- महराजगंज महोत्सव की तैयारी अब तेज हो गई है। महोत्सव का आयोजन 1,2 व 3 अक्टूबर को होना है। इस महोत्सव में चार चांद लगाने और अपने गानों से सबका दिल जीतने बॉलीवुड समेत भोजपुरी के दिग्गज भी शिरकत करने जा रहे हैं ।महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी के स्टार गायक मनोज तिवारी अपने मृदुल आवाज की जादू बिखेरेंगे। वहीं पहले दिन बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर अपनी सुरीली आवाज से जनता को सराबोर करेंगी। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन टूट दिलों की आवाज और अपने सुरों से दिल का तार छेड़ने वाले बी प्राक बॉलीवुड नाइट में धमाका मचाएंगे। डीएम अनुनय झा ने बताया कि जिले में महाराजगंज महोत्सव 1,2,3,अक्टूबर को होना है इसको लेकर कर तैयारी की जा रही हैं। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। महराजगंज महोत्सव को जिले के सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।  महोत्सव में पहले दिन मोनाली ठाकुर व दूसरे दिन भोजपुरी के स्टार गायक मनोज तिवारी और तीसरे दिन  बी प्राक आ रहें है।

<